Saturday, July 13, 2019

नंबर 7 पर धोनी क्यो? कोच शास्त्री ने बताया

लंदन न्यू जीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार की सबसे बड़ी वजह पूर्व कप्तान एमएस धोनी का 7 नंबर पर बैटिंग के लिए उतरना बताया जा रहा था। सचिन तेंडुलकर हों या सौरभ गांगुली या फिर सुनील गावसकर। सभी ने उनके बैटिंग लाइनअप में इतना नीचे उतरने पर सवाल उठाए थे। साथ ही सवाल उठा था कि आखिर 7वें नंबर पर धोनी को उतारे जाने का फैसला था किसका? इसका जवाब कोच रवि शास्त्री ने दिया है। शास्त्री के अनुसार, धोनी का 7वें नंबर पर उतारने का फैसला पूरी टीम का था। सभी लोग इसके पक्ष में थे। पहली बात यह है कि यह एक साधारण फैसला था और दूसरी बात कि क्या आप चाहते हैं कि धोनी जल्दी आएं और आउट होकर वापस चलें जाएं। अगर ऐसा होता तो केस ही खत्म हो जाता। बता दें कि सेमीफाइनल में भारतीय टीम को 18 रनों से हार मिली थी। धोनी ने 50 रन बनाए थे और वह अहम मौके पर रन आउट हो गए, जिसके बाद भारत के जीत की उम्मीद खत्म हो गई थी। भारतीय टीम के मुख्य कोच शास्त्री ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए बयान में कहा, 'हमें उनका अनुभव बाद में चाहिए था। वह सर्वकालिक महान फिनिशर्स में हैं। और अगर उनका उपयोग इस तरह नहीं किया जाता तो यह एक अपराध की तरह होता। पूरी टीम का इस पर साफ मत था।' साथ ही उन्होंने यह भी माना कि मिडल ऑर्डर में टीम को सॉलिड बैट्समैन की जरूरत है, जिसकी कमी टीम इंडिया को खली। उन्होंने कहा कि हमें मिडल ऑर्डर में सॉलिड बल्लेबाज की जरूरत है, लेकिन अब यह मामला भविष्य का है, क्योंकि हम यहां (वर्ल्ड कप में) कुछ नहीं कर सके। केएल राहुल यहां थे, लेकिन शिखर धवन चोटिल हो गए। उसके बाद विजय शंकर का चोटिल होना बड़ा झटका था। हमें इसे संभाल नहीं पाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XDA4Rs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support