Tuesday, July 2, 2019

'विकेट्स की सेंचुरी' से सिर्फ एक नंबर दूर हैं बुमराह

नई दिल्ली आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नमेंट में मंगलवार को भारत-बांग्लादेश के बीच हुए मैच में भारतीय पेसर का बेहतरीन यॉर्कर्स देखने को मिलीं। इस मैच में बुमराह ने 4 विकेट झटके। बुमराह ने कहा कि वह अपने पर लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसका असर पिछले मैच में देखने को भी मिला और उनके दम पर भारत ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बुमराह ने कहा, 'यह सब कुछ तैयारी की वजह से है। मैं इसे (यॉर्कर को) बार-बार नेट्स पर करता हूं। आप इसे जितना बेहतर करेंगे उतना ही यह बेहतर होगा। आप इसके मास्टर नहीं बन सकते लेकिन मैं इसे बेहतर बनाने में लगातार लगा हुआ हूं। मैं इसे बार-बार करता हूं और खेल में भी इसे दोहराने की कोशिश करता हूं।' विकेट्स की सेंचुरी से सिर्फ 1 विकेट दूर बुमराह ने अपने पहले वर्ल्ड कप टूर्नमेंट में 7 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। साल 2016 में वनडे से डेब्यू करने वाले बुमराह वनडे में विकेट्स की सेंचुरी बनाने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। 25 साल का यह खिलाड़ी आईपीएल की सफल टीम मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहा जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा करते हैं। आईपीएल मैचों के बारे में बुमराह कहते हैं, 'हमने आईपीएल में कुछ कठिन मैच खेले। हम अंतिम तक खेले। जिससे हमें अच्छा मैच प्रैक्टिस मिला, जिससे मैं बहुत खुश हूं। '


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2J4GMqJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support