बर्मिंगम विश्व कप में शतक पर शतक जड़ रहे हैं। इसमें उनकी कमाल की बैटिंग के साथ-साथ किस्मत का भी साथ है। टूर्नमेंट में अब तक उनके पांच कैच टपके हैं। रोहित द्वारा लगाए जा चुके चार शतक यह साफ दर्शाते हैं कि उन्होंने इन सभी जीवनदान का भरपूर फायदा भी उठाया है। में शतकों का रेकॉर्ड बनाने के साथ-साथ रोहित के नाम एक अन्य रेकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। यह रेकॉर्ड सबसे ज्यादा बार ड्रॉप होने का है। यहां मैच दर मैच जानिए कि रोहित को किस मैच में कब-कब जीवनदान मिला बनाम साउथ अफ्रीका पहला मौका: दूसरे ओवर की चौथी गेंद, रबाडा ने रोहित को 140 की रफ्तार से बाउंसर डाला, गेंद ग्लव्स से लगकर स्लिप में चली गई। वहां सेकंड स्लिप पर खड़े डु प्लेसिस भागकर आगे आए, गेंद उनके हाथों से टकराई भी, लेकिन कैच नहीं हुई। रोहित उस वक्त सिर्फ 1 रन पर थे। दूसरा मौका: 43वें ओवर की तीसरी गेंद, रोहित तब 107 पर थे। रबाडा के ही ओवर में शॉर्ट गेंद पर रोहित ने बल्ला घुमाया। गेंद कवर की तरफ गई लेकिन डिविड मिलर इस मुश्किल कैच को पकड़ नहीं पाए। मैच में रोहित ने नाबाद 122 रन बनाए। बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे ओवर की तीसरी गेंद। रोहित उस वक्त दो रन पर थे। मिशेल स्टार्क की गेंद पर रोहित ने लेग साइड पर शॉट लगाया, गेंद कुल्टर नाइल की तरफ गई। हालांकि, वह इस मुश्किल कैच को पकड़ नहीं पाए और रोहित को फिर जीवनदान मिला। मैच में रोहित ने 57 रन बनाए। बनाम इंग्लैंड दूसरे ओवर की चौथी गेंद। रोहित तब चार रन पर थे। जोफा आर्चर की गेंद पर इंग्लैंड के पास स्लिप पर रोहित को कैच करने का मौका था। लेकिन सेकंड स्लिप पर मौजूद जो रूट ऐसा नहीं कर पाए। मैच में उन्होंने 102 रनों की पारी खेली।
बनाम बांग्लादेश पांचवे ओवर की बात है। रोहित सिर्फ 9 रनों पर थे। रहमान की गेंद पर रोहित ने मिड विकट पर शॉट खेला, जिसे तमीम इकबाल के पास कैच करने का मौका था। लेकिन भागते हुए उनका पैर फिसला, जिससे बैलंस बिगड़ने पर वह गेंद को कैच नहीं कर पाए। मैच में रोहित ने 104 रन बनाए और भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री ली।
बनाम बांग्लादेश पांचवे ओवर की बात है। रोहित सिर्फ 9 रनों पर थे। रहमान की गेंद पर रोहित ने मिड विकट पर शॉट खेला, जिसे तमीम इकबाल के पास कैच करने का मौका था। लेकिन भागते हुए उनका पैर फिसला, जिससे बैलंस बिगड़ने पर वह गेंद को कैच नहीं कर पाए। मैच में रोहित ने 104 रन बनाए और भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री ली।from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2J7iFI0






0 comments:
Post a Comment