बर्मिंगम भारत के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में मंगलवार को खेले गए मैच में मात खाने के बाद बांग्लादेश के कप्तान ने कहा है कि उनकी टीम को यह मैच जीतना चाहिए था, लेकिन किस्मत खराब होने के कारण उनकी टीम मैच हार गई। बांग्लादेश आखिरी तक मैच में बनी हुई थी लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 48वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लेकर बांग्लादेश को हार की तरफ भेज दिया। मैच के बाद मुर्तजा ने कहा, ‘यह अच्छी कोशिश थी, लेकिन हमें यह मैच जीतना चाहिए था। अगर हम में से कोई एक 80-90 रन करता तो यह अलग मैच हो सकता था। हमें थोड़ी किस्मत की जरूरत थी। शाकिब अल हसन बेहतरीन फॉर्म में हैं। मुश्फीकुर रहीम भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।’ भारत के लिए इस मैच में ने 104 रनों की पारी खेली लेकिन जब वे नौ रनों के निजी स्कोर पर थे तभी तमीम इकबाल ने उनका कैच छोड़ दिया था। इस पर मुर्तजा ने कहा, ‘रोहित का कैच छूटना काफी निराशाजनक था, लेकिन इस तरह की चीजें होती रहती हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेलना होगा।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XJga6K






0 comments:
Post a Comment