Tuesday, July 2, 2019

सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया बांग्लादेश पर शाकिब ने बना डाला रेकॉर्ड

बर्मिंघम बांग्लादेश के हरफनमौला मंगलवार को विश्व कप के इतिहास में पहले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने एक ही टूर्नमेंट में 500 से अधिक रन बनाए और दस से ज्यादा विकेट लिए। भारत के खिलाफ 66 रन की पारी खेलने वाले शाकिब इस विश्व कप में सात पारियों में 542 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। उनसे अधिक रन रोहित शर्मा (544) ने ही बनाए हैं। 34 .9 की औसत से लिए 11 विकेट अब तक दो शतक और चार अर्धशतक बना चुके शाकिब ने 34 .9 की औसत से 11 विकेट भी लिए हैं । शाकिब ने 66 रन बनाने के अलावा ऋषभ पंत का विकेट भी लिया। न्यूजीलैंड के स्काट स्टायरिस ने 2007 विश्व कप में 499 रन बनाने के अलावा नौ विकेट लिए थे । शाकिब ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए थे । उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 29 रन देकर पांच विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2J87Gya
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support