वेलिंगटनन्यू जीलैंड के कोच ने आईसीसी विश्व कप नियमों की समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि वह अजीबोगरीब तरीके से विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद ‘काफी खोखला’ महसूस कर रहे हैं। निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर के बाद भी स्कोर बराबर रहने के बाद चौकों छक्कों की संख्या के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। स्टीड ने कहा, ‘काफी खोखला महसूस कर रहा हूं क्योंकि 100 ओवर के बाद स्कोर बराबर रहने के बाद भी आप हार गए। लेकिन यह खेल की तकनीकी पेचीदगी है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि जब नियम लिखे जा रहे होंगे तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि विश्व कप फाइनल ऐसा भी हो सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘इसकी जरूर समीक्षा होगी और वे कई तरीके तलाशेंगे।’ कोच ने इस बात को खारिज किया कि बेन स्टोक्स के बल्ले से लगकर गए ओवर थ्रो पर इंग्लैंड को अतिरिक्त रन दिया गया। पूर्व अंपायर साइमन टोफेल ने कहा था कि बल्लेबाजों को पांच रन ही दिए जाने चाहिए थे। स्टीड ने कहा, ‘मुझे इस बारे में नहीं पता लेकिन अंपायर आखिर में फैसले लेने के लिए ही हैं। वे भी खिलाड़ियों की तरह इंसान है और कई बार गलती हो जाती है। यह खेल का मानवीय पहलू है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JHD2L0






0 comments:
Post a Comment