नई दिल्ली पाकिस्तान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने टी-20 ब्लास्ट में खेलने के लिए के साथ करार किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श की जगह टूर्नमेंट के पहले हाफ में खेलेंगे। 29 वर्षीय यह बल्लेबाज टीम के लिए आठ मैच खेलेगा। ग्लेमोर्गन क्रिकेट के निदेशक मार्क वॉलेस ने कहा, ‘टूर्नमेंट की शुरुआत में शॉन मार्श को खोना दुखद है, लेकिन फखर का टीम से जुड़ना क्लब के लिए अच्छी खबर है। वह एक शानदार क्रिकेट खिलाड़ी हैं और दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक है। उन्होंने बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है।’ इस मौके पर फखर ने कहा, ‘मैं ग्लेमोर्गन से जुड़कर रोमांचित हूं और कार्डिफ में खेलने के लिए उत्साहित हूं। मेरी यहां 2017 में हुए चैम्पियंस ट्रोफी के सेमीफाइनल से जुड़ी कुछ अच्छी यादें हैं और मैं नई यादें बनाने की कोशिश करूंगा।’ फखर ने अब तक 89 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें 30 अंतरराष्ट्रीय मैच हैं। उन्होंने इस प्रारूप में 28 की औसत से 2,300 रन जड़े हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2k0AH59






0 comments:
Post a Comment