Tuesday, July 16, 2019

गेल को किया था बदनाम, अब देना होगा जुर्माना

सिडनीएक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह वेस्ट इंडीज के स्टार क्रिकेटर द्वारा दायर 2,11,000 डॉलर के मानहानि के मुकदमे के खिलाफ अपील हार गया है। पूर्व मीडिया समूह फेयरफैक्स ने गेल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने विश्व कप 2015 के दौरान सिडनी में ड्रेसिंग रूम में मालिश करने वाली एक महिला को अपने गुप्तांग दिखाए थे। फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मार्निंग हेरल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है। गेल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि 2016 में अखबार में सिलसिलेवार छपी खबरों के जरिए वे पत्रकार उन्हें बर्बाद करने पर तुले हैं। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में मानहानि का मुकदमा जीता, क्योंकि ज्यूरी को लगा कि फेयरफैक्स के आरोप दुर्भावनापूर्ण है और वे उन्हें साबित भी नहीं कर सके हैं। मीडिया समूह ने इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की और कहा कि उनकी निष्पक्ष सुनवाई नहीं हुई है। मैगजीन में छपे इस सनसनीखेज लेख के बाद क्रिस गेल ने मानहानि का केस करते हुए कहा था कि उनके करियर और सालों की मेहनत के बाद कमाई इज्जत को धूमिल करने के लिए साजिशन ऐसा अभियान चलाया जा रहा है। क्रिस गेल मैदान के बाहर अपनी लाइफस्टाइल के कारण पहले भी कई बार आलोचना झेल चुके हैं। मैच के दौरान लाइव सेशन में एक महिला पत्रकार से फ्लर्ट करने को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। उस मामले में गेल ने तुरंत ही माफी मांग ली थी और कहा था कि उनका उद्देश्य किसी महिला का अपमान करना नहीं था। (भाषा इनपुट के साथ)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2jHUuWP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support