लंदन भले ही न्यू जीलैंड के लिए नहीं जीत सके लेकिन श्री लंका के को पछाड़कर एक ही टूर्नमेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। न्यू जीलैंड के कप्तान विलियमसन ने विश्व कप में 550 रन बनाए। जयवर्धने ने 2007 में 548 रन बनाए थे। रिकी पोंटिंग (2007 में 539 रन), आरोन फिंच (2019 में 507 रन) और एबी डिविलियर्स (2015 में 482 रन) उनके बाद हैं ।भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2003 विश्व कप में 465 रन बनाए थे । न्यू जीलैंड लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का मौका चूक गया। उसे रविवार को नाटकीय सुपर ओवर में इंग्लैंड ने हराया दिया। निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर में भी स्कोर बराबर रहने के बाद फैसला टीमों द्वारा लगाए गए चौकों छक्कों के आधार पर हुआ। हालांकि इस हिसाब से जीतने पर दिग्गजों ने असहमति जताई है और इस नियम पर आपत्ति भी जताई है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2jThlPk






0 comments:
Post a Comment