Monday, July 15, 2019

विश्व कप जीतने पर महारानी ने दी इंग्लैंड टीम को बधाई

लंदन ने न्यू जीलैंड को हराकर जीतने वाली टीम को बधाई दी है । इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार विश्व कप जीता । महारानी ने लिखा ,‘प्रिंस फिलीप और मैं इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल में इतनी रोमांचक जीत दर्ज करने पर बधाई देते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं उपविजेता न्यूजीलैंड टीम को भी बधाई देना चाहती हूं जिसने पूरे टूर्नमेंट में और फाइनल में इतना शानदार प्रदर्शन किया।’ ब्रिटेन की रॉयल मेल डाकसेवा ने ऐलान किया कि विश्व कप जीत और 2017 महिला विश्व कप में इंग्लैंड की जीत पर विशेष डाकटिकटों की श्रृंखला जारी की जाएगी । रॉयल मेल 15 पोस्ट बॉक्स को सफेद रंग और सुनहरे क्रिकेट बल्लों और गेंद से सजाएगा । यह काम तीन महीने में पूरा होगा और उन पर स्थायी सुनहरी पट्टी लगाई जाएगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2jXn9Hs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support