नई दिल्ली वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की निराशाजनक हार के बाद सुर साम्राज्ञी ने ट्वीट कर टीम इंडिया और क्रिकेट प्रशंसकों का हौसला बढ़ाया है। लता ने अपनी आवाज में गुलजार साहब के लिखे एक गीत को टीम इंडिया को डेडिकेट करते हुए ट्वीट किया, 'कल भले ही हम जीत न पाए हों लेकिन हम हारे नहीं हैं। गुलजार साहब का क्रिकेट के लिए लिखा हुआ ये गीत मैं हमारी टीम को डेडिकेट करती हूं।' लता मंगेशकर ने ट्वीट के साथ अपने गाए गीत का लिंक भी शेयर किया है, जिसके बोल हैं- 'आकाश के उस पार भी आकाश है.....।' 'देश को अभी धोनी के खेल की जरूरत' वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से के संन्यास की अटकलों पर भी लता मंगेशकर ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने धोनी से अपील की है कि वह अपने मन में रिटायरमेंट का ख्याल तक नहीं लाएं। भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, 'नमस्कार एम एस धोनीजी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइएगा।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XDuyyr






0 comments:
Post a Comment