Thursday, July 11, 2019

पढ़ें, भारत को हराने वाले बोलर ने क्या कहा

मैनचेस्टर सेमीफाइनल में भारत के टॉप बल्लेबाजों को आउट करने वाले न्यू जीलैंड के बोलर ने कहा है कि शुरुआती विकेट झटकने से ही जीत की नींव पड़ी। आपको बता दें कि हेनरी ने लोकेश राहुल को 1, रोहित शर्मा को 1 और दिनेश कार्तिक को 6 रन पर आउट कर भारतीय टीम को दबाव में ला दिया था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी (50) और रविंद्र जडेजा (77) ने मैच में वापसी की कोशिश की थी पर इनके आउट होते ही न्यू जीलैंड की जीत का रास्ता साफ हो गया। एक समय 5 रन पर ही भारत के तीन विकेट गिर गए थे। न्यू जीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने कहा कि पहले 45 मिनट में मिले विकेटों ने सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड की 18 रन से जीत का मार्ग प्रशस्त किया। हेनरी और ट्रेंट बोल्ट ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए भारत के तीन विकेट पांच रन पर और चार विकेट 24 रन पर झटक लिए थे। हेनरी ने जीत के बाद कहा, 'हम उन पर (भारतीय टीम) दबाव बनाना चाहते थे। भारत के पास विश्वस्तरीय बल्लेबाजी क्रम है और शुरुआती विकेट जल्दी लेना शानदार था।’ उन्होंने आगे कहा,‘सेमीफाइनल खास मौका है। हमें पता था कि शुरुआती विकेट जल्दी निकलने पर उनके लिए कठिन होगा और इससे हमें वह प्लैटफॉर्म मिल गया, जो हम चाहते थे।’ न्यू जीलैंड को शुरुआती तीन सफलताएं दिलाने के कारण हेनरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आंकड़ों पर गौर करें तो हेनरी ने 10 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था। ट्रेंट बोल्ट और मिशेल सैंटनर ने 2-2, लॉकी फर्ग्युसन और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट लिए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YL35Hz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support