Thursday, July 11, 2019

फिजियो पैट्रिक का भारतीय टीम के साथ कार्यकाल समाप्त

मैनचेस्टरभारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट का कार्यकाल विश्व कप सेमीफाइनल में टीम की हार के साथ ही खत्म हो गया और उन्होंने बीसीसीआई को धन्यवाद देकर विदाई ली। पैट्रिक ने ट्वीट किया, ‘टीम के साथ मेरा आखिरी दिन वैसा नहीं रहा, जैसा चाहा था। मैं पिछले चार साल टीम के साथ काम करने का मौका देने के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं। खिलाड़ियों को, सहयोगी स्टाफ को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’ पढ़ें, पैट्रिक 2015 से भारतीय टीम के साथ थे। उन्होंने और टीम के फिटनेस तथा अनुकूलन कोच शंकर बसु ने बीसीसीआई को बता दिया था कि राष्ट्रीय टीम के साथ उनका कार्यकाल के बाद खत्म हो जाएगा। कप्तान विराट कोहली समेत कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर धन्यवाद भी दिया। कोहली ने ट्वीट किया, ‘पैट्रिक और बसु को उनके शानदार काम के लिए धन्यवाद। हम सभी के साथ आपकी जो दोस्ती हुई है, वह और भी खास है। आप दोनों वाकई जेंटलमैन हैं। भविष्य के लिए शुभकामना।’ धवल कुलकर्णी ने लिखा, ‘धन्यवाद। आप बेहतरीन इंसान हैं।’ वॉशिंगटन सुंदर ने लिखा, ‘आप शानदार हैं। सपॉर्ट के लिए शुक्रिया।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30zLiUd
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support