Thursday, July 18, 2019

युवी के कहने पर धवन ने लिया 'बोटल कैप चैलेंज'

नई दिल्ली भारतीय सलामी बल्लेबाज ने पिछले महीने के दौरान अंगूठे में लगी चोट के बाद पहली बार बल्ला पकड़ा लेकिन वह अब भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। धवन को पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने ‘बॉटल कैप चैलेंज’ के लिए नामित किया जिसके बाद इस बल्लेबाज ने बल्ला पकड़ा। युवराज ने धवन के अलावा ब्रायन लारा, क्रिस गेल और दिग्गज सचिन तेंडुलकर को भी यह चुनौती दी। पढ़ें, 33 वर्षीय धवन ने विडियो क्लिप ट्वीट करते हुए कहा, ‘युवी पाजी, यह मेरा ‘बॉटल कैप चैलेंज’ है। चोटिल होने के बाद मैं पहली बार बल्ला पकड़ रहा हूं। वापसी करना अच्छा लग रहा है।' इस पर युवराज ने भी जवाब दिया- शॉट जट्ट जी। ‘बॉटल कैप चैलेंज’ इस समय सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें चुनौती दिए जाने वाले को बोतल का ढक्कन हाथ लगाए बिना खोलना होता है। कई जानी मानी हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया है जिसमें क्रिकेटर भी शामिल हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JMX5rj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support