Thursday, July 18, 2019

विंडीज दौरे के लिए टीम चयन: टली कमिटी मीटिंग

नई दिल्ली प्रशासकों की समिति (सीओए) के नए दिशानिर्देशों के बाद चयनसमिति की बैठक स्थगित कर दी गई है जिसे पूर्व कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन करना था। सीओए की ओर से जारी नए निर्देशों के अनुसार, चयनसमिति की बैठक बुलाने का अधिकार सचिव को नहीं बल्कि चयन पैनल के अध्यक्ष को होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () के नए संविधान के अनुसार हुए इस बदलाव के बाद कागजी कार्रवाई में आवश्यक बदलाव जरूरी था। यह बैठक अब शनिवार या रविवार को हो सकती है क्योंकि सभी खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक ही मिल पाएगी। पढ़ें, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘नियमों के बदलाव के कारण कुछ कानूनी तौर तरीके हैं जिनका पालन करना जरूरी है और इसमें कुछ समय लगता है। इसके साथ ही बीसीसीआई को इस बैठक के लिए कप्तान की उपलब्धता के बारे में भी बताना होगा।’ इससे पहले सीओए ने निर्देश दिया कि अब बीसीसीआई सचिव नहीं बल्कि चयन समिति का अध्यक्ष चयन संबंधी बैठकों का समन्वयक होगा। निर्देश में साफ तौर पर कहा गया कि अब से सचिव किसी चयन बैठक में भाग नहीं लेगा और ना ही क्रिकेट से जुड़े किसी फैसले के लिए उसकी सहमति की जरूरत होगी। इस फैसले से कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी का एक तरह से महत्व खत्म हो गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xVu3jS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support