Thursday, July 18, 2019

वर्ल्ड कप जीतने से इंग्लैंड को एशेज में मिलेगी प्रेरणा: करन

लंदन स्पिनर का मानना है कि इंग्लैंड की विश्व कप में ऐतिहासिक जीत टीम को प्रेरित करेगी जिसका ध्यान अब इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज को जीतने पर टिक गया है। रविवार को समाप्त हुए विश्व कप के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पर किसी का बहुत ध्यान नहीं गया जो एक अगस्त से एजबेस्टन में शुरू होगी। करन ने कहा कि एशेज क्रिकेट कैलेंडर में अब भी सबसे महत्वपूर्ण है लेकिन टेस्ट टीम विश्व कप के प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘मैं यह कहने वाला अकेला नहीं हूं कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन क्रिकेट मैच था और इसलिए विश्व कप फाइनल अविश्वसनीय था। यह एशेज में भाग लेने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटरों को उत्साह प्रदान करेगा।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘इंग्लिश क्रिकेट में एशेज का सबसे अहम चीज है। उम्मीद है कि सितंबर में ओवल में एशेज भी हमारे हाथों में होगी।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JBLqwF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support