Wednesday, July 3, 2019

इंग्लैंड से भारत के हारने पर दुखी थे पाक कोच

लंदन पाकिस्तान के मुख्य कोच ने माना कि वह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार से बहुत दुखी हुए थे। इंग्लैंड ने 30 जून को हुए मैच में भारत को 31 रनों से मात देकर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा था। आर्थर ने मंगलवार को कहा, ''वे (भारत) कैसा खेले, उसें हम नियंत्रित नहीं कर सकते। जाहिर तौर पर मैं मैच को देख रखा था और जब भारत जीत नहीं पाया तो मुझे दुख हुआ क्योंकि इससे हमारे लिए दरवाजे खुल सकते थे।'' आर्थर ने कहा, ''अब हम शुक्रवार को मौके को भुनाना चाहेंगे क्योंकि हमारी किस्मत हमारे हाथों में है।'' अगर इंग्लैंड के खिलाफ भारत मैच जीत जाता तो पाकिस्तान को एक जीत सेमीफाइनल में पहुंचा देती। हालांकि, अब उसे खुद जीत दर्ज करने के साथ मेजबान टीम और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा। आर्थर ने कहा, ''मैं आशा करता हूं न्यू जीलैंड हमारा काम कर दे। अगर न्यू जीलैंड नहीं जीतता तो हम उम्मीद करेंगे कि इंग्लैंड बड़े अंतर से जीते और फिर देखेंगे कि हम अपने रन-रेट के साथ क्या करना है। जो मैं समझता हूं कि बहुत ज्यादा हो जाएगा।'' बता दें पाकिस्तान का अगला मैच शुक्रवार को बांग्लादेश से होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2FQQOtz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support