डरहम विश्व कप के मैच में धीमी रन गति के लिए वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम पर जुर्माना लगाया गया है। दोनों टीमों के बीच सोमवार को हुए रोमांचक मैच को श्रीलंका ने 23 रनों से जीता था। निर्धारित समय तक दो ओवर कम डालने के लिए मैच रैफरी डेविड बून ने जेसन होल्डर की वेस्टइंडीज और दिमुथ करुणारत्ने की श्रीलंका पर जुर्माना लगाया। जुर्माने के रूप में दोनों कप्तानों की मैच फीस में से 40-40 प्रतिशत कटौती की गई जबकि अन्य खिलाड़ियों की मैच फीस में 20-20 प्रतिशत कटौती की गई। अगर वनडे क्रिकेट में अगले एक साल के भीतर दोनों टीमें फिर से किसी मैच में निर्धारित समय तक कम ओवर डालती है तो एक कप्तान के रूप होल्डर और करुणात्ने को कुछ मैचों के लिए निलंबित किया जा सकता है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Yu1INl






0 comments:
Post a Comment