नई दिल्ली इससे ज्यादा रोमांचक फाइनल और क्या हो सकता था। मेजबान इंग्लैंड ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर न्यू जीलैंड को हराकर पहली बार आईसीसी क्रिकेट जीता। मैच टाई रहा, फिर परिणाम के लिए का सहारा लिया गया और वह भी टाई रहा। इंग्लैंड ने मैच में ज्यादा बाउंड्री के चलते पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। पढ़ें, मुकाबले में न्यू जीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 241 रन बनाए। इंग्लैंड टीम पारी की अंतिम गेंद पर 241 रन बनाकर ऑलआउट हुई। सुपर ओवर में भी दोनों टीम 15 रन बना सकीं, जिसके बाद ज्यादा बाउंड्री होने के चलते इंग्लैंड को विश्व विजेता घोषित किया गया। देखें, नियमों के मुताबिक, यदि सुपर ओवर टाई रहता है तो खिताब का फैसला ज्यादा बाउंड्री के आधार पर होता है। न्यू जीलैंड ने अपनी पारी में 2 छक्के और 14 चौके जमाए थे, जबकि मेजबान इंग्लैंड ने यहां 2 छक्के और 22 चौके जमाए थे। इसी के दम पर उसने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल कर ली। वनडे में पहली बार सुपर ओवर को लाया गया और इसका इस्तेमाल पहली बार ही वर्ल्ड कप में किया गया। क्या है सुपर ओवर के नियम
- बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम (यहां इग्लैंड) पहले बल्लेबाजी करेगी
- गेंदबाजी वाली टीम चुनती है कि वह किस छोर से गेंदबाजी करेगी
- सुपर ओवर की पारी 2 विकेट गिरते ही समाप्त हो जाएगी
- सुपर ओवर भी टाई रहने पर ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम जीतती है
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2lkMLym






0 comments:
Post a Comment