Sunday, July 14, 2019

WC: आखिरी ओवर का रोमांच, NZ के हाथ से फिसली जीत

लंदन इंग्लैंड ने न्यू जीलैंड को हराकर पहली बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। मैच का फैसला अधिक बाउंड्री के आधार पर हुआ। न्यू जीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 241 रन बनाए और इंग्लैंड ने 50 ओवर में 10 विकेट पर 241 रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर हुआ जिसमें दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए। आखिर में मैच का फैसला बाउंड्री से हुआ। दोनों टीमों ने दो-दो छक्के लगाए लेकिन इंग्लैंड ने 22 और न्यू जीलैंड ने 14 चौके लगाए जिसके आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। वो आखिरी ओवर इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। गेंद थी न्यू जीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के हाथ में। यहां न्यू जीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। हर गेंद के साथ धड़कनें बढ़ती गईं और हर गेंद के साथ पलड़ा एक-दूसरी तरफ जाती रही। देखें स्कोरकार्ड- , वर्ल्ड कप फाइनल पहली गेंद- बोल्ट की पहली गेंद स्टोक्स को। ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर। स्टोक्स ने शॉट खेला लेकिन गेंद सीधा एक्स्ट्रा कवर के हाथ में। विलियमसन ने गेंद को फील्ड किया। दूसरी गेंद- बोल्ट स्टोक्स को। कोई रन नहीं। एक और ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर। इस बार फिर विलियमसन ने गेंद को फील्ड किया। तीसरी गेंद- सिक्स। मिडविकेट की ओर शॉट। बोल्ट यॉर्कर से चूके, स्लो बॉल थी। स्टोक्स ने घुटने के बल पर बैठकर लगाया शानदार छक्का। चौथी गेंद- अरे, यह क्या! एक और छह रन। लेकिन अगर तरीके से। लॉर्ड्स के मैदान पर क्रिकेट का रंग। मिडल स्टंप पर फुल टॉस। गप्टिल ने मिडविकेट बाउंड्री से थ्रो किया। उन्होंने डायरेक्ट हिट के लिए खुद को तैयार किया। सीधा थ्रो, स्टोक्स ने छलांग लगाकर क्रीज में पहुंचने का प्रयास किया। गेंद उनके बल्ले से लगकर थर्डमैन बाउंड्री की ओर गई। पांचवीं गेंद- बोल्ट स्टोक्स को। 1 रन, और रन आउट। स्टोक्स ने गेंद को लॉन्ग ऑफ पर खेला। सैंटनर ने सीधा थ्रो बोल्ट के हाथ में फेंका। उन्होंने आसानी से गिल्लियां उखाड़ दीं। स्टोक्स दूसरे के लिए भाग लिए थे। आदिल रशीद बिना गेंद खेले रन आउट हो गए। छठी गेंद- 1 रन और फिर रन आउट। फिर दूसरे रन के लिए भागे स्टोक्स। मार्क वुड भी बिना गेंद खेले रन आउट हो गए। मैच टाई हुआ। इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XMUOBz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support