Saturday, July 13, 2019

फाइनल में मिलने वाली चुनौती के लिए तैयार: विलियमसन

लंदनन्यू जीलैंड के कप्तान ने कहा कि उनकी टीम रविवार को लॉर्ड्स मैदान पर होने वाले फाइनल में प्रबल दावेदार इंग्लैंड से भिड़ने को तैयार है। ब्रिटिश मीडिया लगातार उनसे फाइनल में ‘अंडरडॉग’ (छुपारूस्तम) होने से संबंधित सवाल पूछ रहा है। विलियमसन ने फाइनल मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘कई मौकों पर लोग कह रहे हैं कि कौन सी टीम बेहतर है और मुझे लगता है कि इंग्लैंड प्रबल दावेदार होने का हकदार है।’ उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘..लेकिन हम कोई भी ‘डॉग’ हों, सबसे अहम है कि हमारा ध्यान क्रिकेट पर रहे कि हम किस तरह खेलना चाहते हैं। हमने पिछले वर्षों में देखा हे कि कोई भी किसी को भी हरा सकता है, भले ही ‘डॉग’ की प्रजाति कुछ भी हो।’ पढ़ें, विलियमसन ने कहा, ‘हम फाइनल के लिए तैयार हैं, भले ही नतीजा कुछ भह हो। अब और उस समय में अभी कुछ भी कहने के लिए बहुत समय है।’ उन्होंने कहा, ‘मैच के दौरान आपको अलग-अलग चीजों से निपटना होता है, मैच के दौरान कई तरह के दबाव होते हैं और हमें उन सभी से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।’ जब उनसे पूछा गया कि उन्हें जीतना ज्यादा पसंद है या उन्हें हारना नापंसद है तो विलियमसन ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मुझे हारने से ज्यादा जीतना पसंद है। मैं इसे ऐसा ही कहना चाहूंगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2laKQw1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support