लंदनइंग्लैंड के कप्तान ने फाइनल मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि उन्होंने अभी तक लॉर्ड्स मैदान की बालकनी में आईसीसी विश्व कप ट्रोफी को लेकर खड़े होने के बारे में सोचना शुरू नहीं किया है। इंग्लैंड 27 साल बाद क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है, जो देश इस खेल में रुचि खो रहा था। देश अब एक वैश्विक ट्रोफी का इंतजार कर रहा है। उनकी इस जीत के रास्ते में न्यू जीलैंड खड़ा है। न्यू जीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल की पूर्व संध्या पर मॉर्गन ने कहा, ‘मैं खुद को ट्रोफी उठाने के बारे में सोचने की अनुमति नहीं दे रहा हूं। क्रिकेट और खासकर खेल में उतार चढ़ाव होता रहता है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है यह निश्चित रूप से छोटे बच्चों की स्मृति को प्रभावित करेगा। अगर वे इसे घर पर देख रहे हैं और हम ट्रोफी को उठाने में सफल रहे तो यह शानदार होगा।’ इंग्लैंड की टीम 2015 वर्ल्ड कप के बाद सर्वश्रेष्ठ टीम बनकर उभरी है और मॉर्गन का मानना है कि यह टीम की मेहनत का नतीजा है। इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज इस एडिशन में फॉर्म में हैं। मॉर्गन ने कहा, ‘यह मेरे और ड्रेसिंग रूम में सभी के लिए बहुत बड़ी बात है। यह चार साल की कड़ी मेहनत, समर्पण, बहुत सारी योजना का नतीजा है जिसने हमें विश्व कप जीतने का मौका दिया।’ मॉर्गन टीम को मिल रहे समर्थन से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है देश में हर कोई हमारा समर्थन कर रहा है। हमें जैसे समर्थन मिला है वह उम्मीदों से परे है और एक टीम के तौर पर आपको यह पता है। ऐसा समर्थन मिलना आपको भाग्यशाली बनाता है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xNHUsi






0 comments:
Post a Comment