नई दिल्ली क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा उत्सव यानी आईसीसी का फाइनल रविवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा। क्रिकेट का जनक इंग्लैंड और हमेशा 'अंडरडॉग' कही जाने वाली टीम न्यू जीलैंड आमने-सामने होंगे और दुनिया को नया वर्ल्ड चैंपियन मिलेगा। इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड ने 5 बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में जगह बनाई। वहीं, न्यू जीलैंड ने 2 बार की चैंपियन टीम इंडिया को सेमीफाइनल में 18 रन से हराया, जिस मैच का परिणाम रिजर्व डे में आया। अब जो भी टीम फाइनल में जीतेगी, वह इस चमचमाती ट्रोफी को पहली बार उठाएगी। पढ़ें, 27 साल बाद इंग्लैंड फाइनल में इंग्लैंड इस वैश्विक टूर्नमेंट की मेजबानी पांचवीं बार कर रहा है और चौथी बार फाइनल में पहुंचा है। साल 1979, 1987 और 1992 के बाद अब इंग्लैंड टीम खिताब से नहीं चूकना चाहेगी। सबसे पहले 1979 में इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ फाइनल मैच खेला लेकिन ट्रोफी उठाने से चूक गई। इसके बाद 1987 में ईडन गार्डन पर फाइनल में ऐलन बॉर्डर की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें हराया। आखिरी बार 1992 में इमरान खान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड को हराया। अब 27 साल बाद उसके पास मौका है कि वह वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का गौरव हासिल करे। बल्लेबाजी है इंग्लैंड की ताकतमेजबान इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने अब तक टूर्नमेंट के 10 मैचों में 549 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े। वहीं, जॉनी बेयरस्टो ने 10 मैचों में 496 रन बनाए हैं। उनके नाम अब तक 2 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं। जेसन रॉय अब तक 6 पारियों में 426 रन बनाए, 4 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा। बेन स्टोक्स (381 रन) और कप्तान इयोन मॉर्गन (362 रन) ने भी योगदान दिया। इन बल्लेबाजों के दम पर ही इस एडिशन में टॉप स्कोर (397/6) इंग्लैंड के नाम ही दर्ज है। पढ़ें, किस्मत से सेमीफाइनल में पहुंचा न्यू जीलैंडइसे न्यू जीलैंड की किस्मत की कहा जाएगा कि वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा। न्यू जीलैंड ने पाकिस्तान के बराबर ही अंक होने के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाई। उसका नेट रनरेट काफी बेहतर था। फिर सेमीफाइनल में भी बारिश के चलते रिजर्व डे में परिणाम आया और उसने भारत को मात दी। फाइनल में न्यू जीलैंड ने लगातार दूसरी बार जगह बनाई है, पिछले साल उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। कप्तान विलियमसन हैं NZ की बड़ी ताकतन्यू जीलैंड टीम की ताकत उसके कप्तान केन विलियमसन हैं, जो कई बार संकटमोचक साबित हुए। टीम में 6 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछली बार खेल चुके हैं। विलियमसन ने अब तक 9 मैचों की 8 पारियों में 548 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक हैं। वहीं, रोस टेलर ने 8 पारियों में ही 335 रन बनाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो लोकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी और जिम्मी नीशम ने टीम के लिए काफी योगदान दिया है। न्यू जीलैंड के गेंदबाज बदल सकते हैं पासान्यू जीलैंड के पास लोकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी जैसे पेसर हैं, जो मैच का पासा बदलने की काबिलियत रखते हैं। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था, यदि इसी तरह का प्रदर्शन फाइनल में हुआ तो न्यू जीलैंड खिताब जीत सकती है। फर्ग्युसन ने अब तक 18 विकेट झटके हैं, वहीं बोल्ट के नाम 17 विकेट हैं। हेनरी ने 13 और नीशम ने 12 विकेट लिए हैं। मिशेल सैंटनर के नाम अब तक 6 विकेट हैं। पढ़ें, इंग्लैंड की गेंदबाजी नहीं है कमतर इंग्लैंड के पास जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 19 विकेट झटके हैं, जो इंग्लैंड के लिए इस टूर्नमेंट में सर्वाधिक है। उनके अलावा मार्क वुड (9 मैचों में 17 विकेट), क्रिस वोक्स (10 मैचों में 13 विकेट) और आदिल राशिद (10 मैचों में 11 विकेट) को कमतर आंकना गलती होगी। लियाम प्लंकेट ने अब तक 8 विकेट लिए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Y0BK78






0 comments:
Post a Comment