लंदनपूर्व कप्तान ने कहा कि रविवार को न्यू जीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाला विश्व कप फाइनल ‘काफी विशेष’ होगा क्योंकि इससे नई चैंपियन टीम मिलेगी। विटोरी ने आईसीसी में अपने कॉलम में लिखा, ‘दोनों टीमें विश्व कप-2019 के फाइनल में पहुंचकर काफी रोमांचित होंगी और पहली बार खिताब हासिल करने की बात इसे और भी विशेष बनाती है।’ उन्होंने लिखा, ‘इन दोनों में से कोई भी टीम जीतेगी तो यह काफी रोमांचक होगा।’ विटोरी ने कहा, ‘श्रीलंका की टीम 1996 में खिताब जीती थी और वह पहली बार की चैंपियन थी और इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई थी और मुझे लगता है कि न्यू जीलैंड के लिए बिलकुल ऐसा ही होगा।’ पढ़ें, 40 वर्षीय विटोरी को लगता है कि इस मैच में दोनों टीमों के पास बराबरी का मौका होगा। विटोरी ने कहा, ‘यह बराबरी का मौका होगा और दोनों टीमें इसे ऐसे ही देखेंगी। विराट कोहली ने टूर्नमेंट में पहले कहा था कि अगर एक टीम अच्छा खेलती है तो वह किसी को भी हरा सकती है और अगर ऐसा नहीं होता तो कोई भी उस टीम को हरा सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘दोनों कप्तान इसे ऐसे ही देखेंगे, दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और दोनों एक ही जज्बे से खेलेंगे, भले ही नतीजा कुछ भी हो। यह क्रिकेट का बेहतरीन मैच होगा।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JK678J






0 comments:
Post a Comment