Wednesday, July 31, 2019

एशेज: पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में आर्चर नहीं

बर्मिंगम विश्व कप विजेता टीम के सदस्य को अपने टेस्ट पदार्पण का इंतजार करना होगा क्योंकि इस तेज गेंदबाज को एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में जगह नहीं दी गई। बारबाडोस में जन्में इस तेज गेंदबाज को पसली की चोट से परेशानी हो रही है। आर्चर को साथी तेज गेंदबाज सैम करन और ओली स्टोन के साथ 14 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है जो पिछले हफ्ते आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में खेले थे। पढ़ें, पहले के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है- रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनले, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LRDU3k
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support