Wednesday, July 31, 2019

साउथ अफ्रीका ए का भारत दौरा खटाई में पड़ा

नई दिल्ली बीसीसीआई को अभी तक खेल मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण दक्षिण अफ्रीका की ए टीम और महिला टीम का अगस्त-सितंबर में होने वाला भारत दौरा खटाई में पड़ गया है। आम तौर पर जब कोई टीम भारत का दौरा करती है तो बीसीसीआई खेल मंत्रालय को कार्यक्रम बताकर मंजूरी लेता है जिससे मेहमान टीम को वीजा प्रक्रिया में परेशानी नहीं आती। यह मंजूरी पत्र दौरे से 30 से 45 दिन पहले मिल जाता है। बीसीसीआई का दावा है कि उसने मार्च में आवेदन दे दिया था और वह मंजूरी पत्र का इंतजार कर रहा है। खेल मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि उन्हें अभी तक पत्र नहीं मिला है। पढ़ें, बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘खेल मंत्रालय को मंजूरी के लिए आवेदन मार्च में ही दे दिया गया था। अभी तक उनकी ओर से ऐसा विलंब पहले कभी नहीं हुआ। ए सीरीज और महिला टीम का दौरा अगस्त के आखिर में शुरू होकर सितंबर की शुरुआत तक चलेगा।’ अधिकारी ने कहा, ‘मंत्रालय का मंजूरी पत्र दक्षिण अफ्रीका में भारतीय दूतावास को भेजा जाएगा जिससे वीजा प्रक्रिया में मदद मिलेगी। देरी से कई परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। पता नहीं देरी क्यों हो रही है।’ पढ़ें, मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि उन्हें बीसीसीआई से कोई पत्र नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘मीडिया के पास जाने की बजाय बीसीसीआई अधिकारियों को मंत्रालय आना चाहिए था। बीसीसीआई को किसी भी लंबित मसले के लिए मंत्रालय आना होगा, इसका उलटा नहीं होगा।’ क्रिकेट बोर्ड के एक तबके का मानना है कि मंत्रालय चाहता है कि देश का सबसे अमीर खेल महासंघ पूरी तरह से राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के तहत आ जाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZoUJ8O
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support