नई दिल्ली वर्ल्ड कप में इस बार रेकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले भारतीय ओपनर इंग्लैंड से स्वदेश लौट आए हैं। रोहित शुक्रवार रात ही मुंबई पहुंच गए। वह टीम के बाकी सदस्यों से दो दिन पहले ही लौट आए। एयरपोर्ट पर रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ देखे गए। पढ़ें- रोहित ने वर्ल्ड में रेकॉर्ड पांच शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने 9 पारियों में कुल 648 रन बनाए। हालांकि वह सचिन तेंडुलकर के एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 673 रन बनाने के रेकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। पढ़ें- इस बीच दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि रोहित को अब वनडे और टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जानी चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘ये सही समय है कि रोहित शर्मा को अब वनडे और टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जाए। मैं चाहूंगा कि वह 2023 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करें।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Y0XQWP






0 comments:
Post a Comment