नई दिल्लीआज स्पोर्ट्स वर्ल्ड का सुपर संडे है, क्योंकि इंग्लैंड में ही डबल धमाल देखने को मिलेगा। पहला तो मेजबान इंग्लैंड और न्यू जीलैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासक मैदान पर क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा और दुनिया को नया चैंपियन मिलेगा। दूसरी ओर, वर्ष का दूसरा ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पुरुष वर्ग का फाइनल मैच स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच के बीच होगा। ये दोनों ही खिताबी मुकाबले लंदन में ही खेला जाएगा। वर्ल्ड कप की बात करें तो ये दोनों ही टीमों में से कोई भी जीते दुनिया को नया चैंपियन मिलेगा। मेजबान इंग्लैंड जहां 1992 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचा है तो न्यू जीलैंड की टीम लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी। उसे 2015 में ऑस्ट्रेलिया से हारकर उपविजेता बनना पड़ा था। आइए जानें दोनों टीमों के बारे में खास बातें... पढ़ें: टॉप स्कोरर
- इंग्लैंड: जोर रूट- 549 रन, दो सेंचुरी
- न्यू जीलैंड: केन विलियमसन- 548 रन, दो सेंचुरी
- इंग्लैंड: जोफ्रा आर्चर- 19 विकेट
- न्यू जीलैंड: लोकी फर्ग्युसन- 18 विकेट
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Y6cmg5






0 comments:
Post a Comment