लाहौर पाकिस्तान के बल्लेबाज विवादों में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर चैट के कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं जिसमें इमाम पर कई अफेयर रखने और लड़कियों को धोखा देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर पर एक यूजर ने वॉट्सऐप के कुछ चैट और स्क्रीनशॉट शेयर किए जिसमें इमाम का नाम नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। दावा किया जा रहा है कि इमाम का एक ही समय पर 4 अलग-अलग महिलाओं के साथ संबंध थे। पढ़ें, वर्ल्ड कप-2019 में इमाम ने पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और वह टीम के अहम सदस्य रहे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर शतक भी जड़ा और टीम को जीत दिलाने में भूमिका अदा की। हालांकि पाकिस्तान नेट रन रेट कम होने के चलते सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Oioff9






0 comments:
Post a Comment