Wednesday, July 24, 2019

बांग्लादेश सीरीज: श्रीलंका की टीम में अकीला की वापसी, डिकवेला बाहर

कोलंबो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणाथिलका समेत कुल पांच खिलाड़ियों को शुक्रवार से शुरू हो रही सीरीज के लिए टीम से बाहर किया गया है। अमिला अपोंसो, लक्शन संदाकान और लाहिरु मदुशंका तीन अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। इस बीच शेहान जयसूर्या, वानिन्दु हसरंगा, अकिला धनंजय, लाहिरु कुमारा और दासुन शानका को टीम में जगह दी गई है। सीरीज के पहले मैच के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। बाकी बचे दो मैचों के लिए मलिंगा की जगह शानका लेंगे। टीम: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरु थिरिमाने, शेहान जयसूर्या, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदू हासरंगा, , लसिथ मलिंगा (पहला वनडे), नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारी, इसुरु उदाना, कासुन राजिथा, दासुन शानका (दूसरा और तीसरा वनडे)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2K0kgPd
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support