Wednesday, July 24, 2019

भले शास्त्री को हो छुट्टी पर विराट बने रहें कप्तान: अख्तर

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व फास्ट बोलर ने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर अपनी राय रखी है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मिशन सेमीफाइनल खत्म होने के बाद अब बातें हो रही हैं कि टीम इंडिया की शक्ल बदलने का वक्त है और ऐसे में कोच और कप्तान को बदला देना चाहिए। दबे स्वरों में यह बातें सामने आ रही हैं कि की जगह सीमित ओवरों के उपकप्तान को कप्तानी सौंप देनी चाहिए। लेकिन रावलपिंडी एक्सप्रेस की राय इससे जुदा है। यूट्यब पर डाले अपने एक विडियो में शोएब ने कहा भारतीय किकेट की बेहतरी के लिए विराट कोहली को टीम का कप्तान बने रहना चाहिए। इस मौके पर अख्तर ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि कोच को अब बाहर का रास्ता दिखाया जाना तय लग रहा है। पढ़ें: अपने यूट्यूब चैनल पर शोएब ने विराट कोहली के नेतृत्व का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'एक कप्तान के रूप में विराट कोहली अब पहले से ज्यादा परिपक्व हुए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें कप्तान बनाकर उन पर जो निवेश किया है। अब वक्त है कि उसका लाभ उठाया जाए। लेकिन अगर अब कप्तान बदल देते हैं तो फिर टीम मैनेजमेंट में नया कप्तान नई व्यवस्था लाएगा, जिससे एक बार फिर चीजों को सेट होने में समय लगेगा।' पढ़ें: रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'सेमीफाइनल में विराट कोहली ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को न खिलाने का जो निर्णय लिया था वह अब तक उनकी समझ से बाहर है। लेकिन खेल में इस तरह के निर्णय ले लिए जाते हैं। हालांकि शमी को इस मैच में खिलाना चाहिए था।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने मिडल ऑर्डर पर सही से काम नहीं कर पाई और इसी के चलते नॉक आउट मुकाबले उसकी कमजोरी यहां खुल गई और टीम को हार का सामना करना पड़ा। पढ़ें: भारतीय टीम के कोच पर अख्तर अपनी राय रखते हुए कहा कि एक कोच के तौर पर रवि शास्त्री की टीम इंडिया से विदाई तय है। उन पर मुसीबत के बादल मंडराएंगे। शोएब ने कहा कि विराट को एक अच्छा कोच और सही सिलेक्शन कमिटी दी जानी चाहिए, जिससे वह टीम इंडिया को सही दिशा में ले जा सकें। इस पूर्व तेजगेंदबाज ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में इस तरह की खबरें भी आ रही हैं कि टीम इंडिया दो खेमों में बंटी हुई है। कुछ खिलाड़ी रोहित शर्मा के पक्ष में हैं, तो अन्य खिलाड़ी विराट कोहली को ही कप्तान के रूप में समर्थन दे रहे हैं। पढ़ें- इस विडियो में शोएब ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भी समीक्षा की है और उन्होंने पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद को सभी फॉर्मेट से कप्तान पद से हटाने की मांग की है। शोएब ने कहा कि सरफराज को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में बने रहना चाहिए लेकिन टीम की कमान किसी और खिलाड़ी को सौंपनी चाहिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zj2Js1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support