Wednesday, July 24, 2019

50 को 100 में कैसे बदलें? रूट ने ली थी पॉन्टिंग से हेल्प

ब्रिसबेन विश्व कप विजेता इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सदस्य जोए रूट टेस्ट में अपने अर्धशतक को शतक में बदलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज से सलाह ले चुके हैं। रूट ने पॉन्टिंग से यह सलाह बिग बैश लीग (बीबीएल) के 2018-19 सीजन के दौरान सिडनी थंडर्स से खेलने के दौरान ली थी। पॉन्टिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डाट एयू से कहा, ‘रूट ने मुझे कहा था कि मैं अपने खेल में सुधार करने लिए आपसे बात करना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह (कन्वर्जन रेट) 100 प्रतिशत उनकी मानसिक रुकावट है, जिससे वह आसानी से पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं। वह जितना ज्यादा इस चीज के बारे में सोचेंगे उतना ही अपना मानसिक संतुलन बिगाड़ लेंगे।’ भारतीय कप्तान विराट कोहली, न्यू जीलैंड के केन विलियम्सन और ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ से अगर रूट की तुलना की जाए तो रूट का कनवर्जन रेट सबसे कम हैं। पॉन्टिंग ने आगे कहा, ‘मुझे विश्वास है कि जब भी रूट 50 रन बनाएंगे इसके बाद आगे के 50 रन पूरे कर पाना उनके लिए उतना ही मुश्किल काम होगा।’ इंग्लैंड को अब ऑस्ट्रेलिया के साथ एक अगस्त से एशेज सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच बर्मिंगम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SCGr1I
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support