Wednesday, July 24, 2019

अख्तर बोले- सरफराज को कप्तानी से हटाए PCB

नई दिल्ली विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व तेज गेंदबाज ने को कप्तानी से हटाए जाने की मांग की है। अख्तर ने यूट्यूब पर डाले गए विडियो में कहा, 'सरफराज को एक विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में टीम में रखना चाहिए। लेकिन उन्हें टीम का कप्तान नहीं रहने देना चाहिए।' इस पूर्व तेज गेंदबाज की नजर में सरफराज को अब किसी भी फॉर्मेट में टीम का कप्तान नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान को विश्व कप में ग्रुप स्तर से ही हारकर टूर्नमेंट से बाहर होना पड़ा था। सरफराज की टीम तालिका में 11 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रही थी। चौथे स्थान पर काबिज न्यू जीलैंड के भी इतने ही अंक थे, लेकिन उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर था। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर के मुताबिक हैरिस सोहेल और बाबर आजम को टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हैरिस सोहेल को कप्तान बनाया जाना चाहिए। उन्हें वनडे और टी-20 की कमान सौंपी जानी चहिए। बाबर आजम की टेस्ट मैच में परीक्षा ली जानी चहिए, मैं उन्हें सुभकामनाएं देता हूं। उसने बहुत रन बनाए हैं।' वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के कारण पहले भी अख्तर ने सरफराज की जमकर आलोचना की थी। खासकर जब पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LEdlhD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support