नई दिल्लीवर्ल्ड कप के अब तक के अपने सफर में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की है। टीम इंडिया ने लीग मैचों में महज एक में हार का सामना करते हुए नंबर वन पोजिशन के साथ अंतिम चार में जगह बनाई है और अब उसका मुकाबला चौथे नंबर की टीम न्यू जीलैंड से होना है। दूसरे सेमीफाइनल में नंबर 2 पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम का तीसरे नंबर की इंग्लैंड टीम से मुकाबला है। आइए देखते हैं, सेमीफाइनल मुकाबलों में किस टीम की है क्या स्थिति... ऑस्ट्रेलिया को भी मात दे चुकी है टीम इंडिया टीम इंडिया की बात करें तो 9 मैचों में से उसने 7 में जीत हासिल की है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले उसे 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच बारिश में धुल गया था। इस तरह से भारतीय टीम के कुल 15 अंक हैं। भारत के साथ अच्छी बात यह है कि उसने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को भी जोरदार शिकस्त दी थी। पूरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम कहीं जीत के करीब नहीं दिखी थी। न्यू जीलैंड के खिलाफ अब तक भारत का मैच नहीं हुआ है क्योंकि लीग मैच धुल गया था। लेकिन 3 मैचों में हार झेल पहुंची न्यू जीलैंड के मुकाबले टीम इंडिया मजबूत स्थिति में होगी। इस लिहाज से देखें तो यदि फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम से भारत का मुकाबला होता है, तब भी वह लीग मैच में जीत के चलते बढ़त की स्थिति में होगी। बड़ी टीमों के खिलाफ हारी कीवी टीम न्यू जीलैंड ने अपने पहले ही मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से परास्त कर धमाकेदार शुरुआत की थी। कीवी टीम का भारत के साथ मैच बारिश में धुल गया था। इसके अलावा 8 मैचों में से उसने कुल 5 में जीत हासिल की। हालांकि ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ हार के चलते उसके लिए सेमीफाइल में भारत के सामने उतरना बड़ी चुनौती होगी। सिर्फ भारत और द. अफ्रीका से हारा ऑस्ट्रेलिया चार बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार भी प्रबल दावेदार है। सेमीफाइनल मं इंग्लैंड के खिलाफ उसका मुकाबला खासा रोचक होगा। इसे मिनी एशेज भी कहा जा रहा है। हालांकि लीग मैच में उसने इंग्लैड को 64 रनों से मात दी थी। भारत और दक्षिण अफ्रीका को छोड़ दें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल 7 मैचों में जीत हासिल की है। यही नहीं अफ्रीका के खिलाफ बड़े स्कोर के मैच में कंगारू टीम सिर्फ 10 रन ही पीछे रह गई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम का सेमीफाइनल में तो दावा मजबूत है ही, फाइनल में भी वह मजबूत टीम मानी जा रही है। स्वदेश में विश्व विजेता बनने की रेस में इंग्लैंड अंग्रेजों को वर्ल्ड कप में अब तक 9 मैंचों में से 6 में जीत और 3 पर हार झेलनी पड़ी है। हालांकि इंग्लैंड ने भारत और न्यू जीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराया है, जो सेमीफाइल खेल रही हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया से उसे लीग मैच में मात झेलनी पड़ी है। 12 अंकों के साथ इंग्लैंड तीसरे स्थान पर हैं और सेमीफाइनल में जीत के बाद उसकी नजर पहली बार विश्व विजेता बनने पर होगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XsD5za






0 comments:
Post a Comment