नई दिल्लीमनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड केस का सामना कर रहे भगोड़े व्यापारी उस वक्त ट्रोल होने लगे, जब वेस्ट इंडीज विस्फोटक बल्लेबाज ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर दी। यूजरों ने माल्य को जमकर निशाना बनाया। तिलमिलाए माल्या ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा- मेरे दोस्त यूनिवर्स बॉस से मिलकर अच्छा लगा। जो हारे हुए लोग मुझे चोर कह रहे हैं पहले अपने बैंकों से पूछें कि वे पूरी राशि ले लें, जिसे मैं एक साल से उन्हें ऑफर कर रहा हूं। उसके बाद तय करें कि चौर कौन है? उल्लेखनीय है कि फॉर्मूला-1 ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2019 के वेन्यू में खींची गई तस्वीर गेल ने सोशल मीडिया पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बिग बॉस के साथ मिलना एक अच्छा अनुभव रहा। क्रिस गेल आईपीएल की उस टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे, जिसके मालिकों में कभी विजय माल्या भी शामिल हुआ करते थे। गेल के तस्वीर शेयर करते हुए लोगों ने जमकर ट्रोल किया। कुछ ने तो उन्हें मीटिंग के बाद पैसा चंपत होने का डर बताते हुए अपना अकाउंट चेक करने की भी सलाह दी। एक यूजर ने इसके जवाब में लिखा- माल्या देशभक्त है, वह केवल भारतीयों से चोरी करता है। गेल की तस्वीर पर खुद को ट्रोल होता देख माल्या ने लोगों से ऐसा नहीं करने की सिफारिश की। माल्या ने लिखा- यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के साथ वाली तस्वीर पर कॉमेंट ना करें। प्लीज रुक जाओ और मुझे चोर कहने से पहले अपने फैक्ट्स सही करो। अपने बैंकों से पूछो कि वे उसकी 100% कीमत को क्यों नहीं ले रहे हैं, जिसे मैं ऑफर कर रहा हूं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NUcWK8






0 comments:
Post a Comment