Sunday, July 14, 2019

इंग्लैंड vs न्यू जीलैंड में फाइनल, लंदन में हो रही बारिश

नई दिल्ली आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड का खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आज मेजबान इंग्लैंड और न्यू जीलैंड के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस के लिए फिलहाल एक बुरी खबर है। फिलहाल लंदन में बारिश हो रही है। अच्छी खबर यह है कि बारिश बहुत तेज नहीं है तो खेल समय से शुरू होने की संभावना है। बता दें कि आज जब दोनों देश ‘होम ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स पर उतरेंगे तो इनमें से एक को क्रिकेट की दुनिया का नया चैंपियन बनने का तमगा हासिल होगा। बादशाहत की महाजंग आज अपने आखिरी मुकाम पर होगी। दुनिया को आज क्रिकेट का नया बादशाह मिल जाएगा। पिच मैच की पूर्व संध्या पर पिच पर थोड़ी घास दिख रही थी। लॉर्ड्स पर इस वर्ल्ड कप के चार मैच खेले गए हैं। 308 का स्कोर भी बना और न्यू जीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 157 रन पर भी आउट हो गई। जिस सेंटर पिच पर मैच होना है उस पर 275 के आसपास का स्कोर मजबूत माना जा सकता है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बैटिंग करना पसंद करेगा। मौसम स्थानीय समयानुसार सुबह से दोपहर 3 बजे तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की 17 फीसदी संभावना है। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है। बारिश की वजह से पूरा मैच धुलने की संभावना न के बराबर है। अगर जरूरत पड़ी तो सेमीफाइनल की तरह फाइनल के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है। पढ़ें- संभावित प्लेइंग XI इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयान मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, लियम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड न्यू जीलैंड: मार्टिन गप्टिल,हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, जेम्स नीशम, कोलिन डी ग्रैंडहोम, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रैंट बोल्ट, लोक फर्ग्युसन


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2lipcpS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support