Saturday, July 6, 2019

विश्व कप : शीर्ष पर नजरें लेकर द. अफ्रीका से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया

मैनचेस्टरऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी विश्व कप-2019 में शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी। मौजूदा चैंपियन टीम इस मैच को जीतकर लीग स्तर का समापन शीर्ष पर रहते हुए करना चाहेगी। के पास अभी 14 अंक हैं। इस मैच में जीत उसे 16 अंक दिला देगी। लेकिन अगर वह हार जाती है और इसी दिन भारत लीड्स में खेले जाने वाले मैच में श्रीलंका को हरा देता है तो ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर आ जाएगी, क्योंकि भारत के अभी 13 अंक हैं और जीतने के बाद उसके 15 हो जाएंगे। ऐसे में पहले स्थान के साथ अंत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को जीत ही चाहिए। मौजूदा विजेता का इस विश्व कप में प्रदर्शन शानदार रहा है। मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी से उसने एकतरफा जीतें हासिल की हैं। के खिलाफ भी उसका पलड़ा भारी माना जा रहा है क्योंकि साउथ अफ्रीका का मौजूदा फॉर्म बेहद खराब है। वह इस समय आठ मैचों में दो जीत और पांच हार के साथ पांच अंक लेकर आठवें स्थान पर है। यह टीम विश्व कप से बाहर हो चुकी है लेकिन यह किसी से छुपा नहीं है कि इस टीम के पास आज भी कई विजेता खिलाड़ी हैं और ऐसे में फाफ डु प्लेसिस की इस टीम को हल्के में लेना एरॉन फिंच की टीम को भारी पड़ सकता है। टीमें (संभावित) : साउथ अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस। ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JqIhhR
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support