लीड्स आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत और श्रीलंका की टीमें आज अपने अंतिम लीग मैच में खेलने उतरेंगी। भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है और श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। लेकिन जहां एक ओर श्रीलंका जीत से टूर्नमेंट में विदाई लेना चाहेगा वहीं भारत सेमीफाइनल की दौड़ में नंबर 1 पर अपना स्थान पक्का करना चाहेगा। ताकि सेमीफाइनल में वह अंकतालिका में नंबर 4 पर काबिज न्यू जीलैंड से भिड़े। ऐसे में इस मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि यह मैच आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं- कब खेला जाएगा भारत (IND) और श्रीलंका (SL) के बीच World Cup का मैच? भारत (IND) और श्रीलंका (SL) के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला शनिवार, 6 जुलाई को खेला जाएगा। भारत (IND) और श्रीलंका (SL) के बीच World Cup मुकाबला कहां खेला जाएगा? भारत (IND) और श्रीलंका (SL) के बीच वर्ल्ड कप मैच हेडिंग्ले के लीड्स मैदान पर खेला जाएगा। भारत (IND) और श्रीलंका (SL) के बीच World Cup मैच कितने बजे शुरू होगा? भारत (IND) और श्रीलंका (SL) के बीच World Cup मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे शुरू होगा। भारत (IND) और श्रीलंका (SL) के बीच World Cup मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं? भारत (IND) और श्रीलंका (SL) के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप nbt.in पर देख पाएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NCS89T






0 comments:
Post a Comment