Sunday, July 7, 2019

भारत और इंग्लैंड के बीच होगा विश्व कप का फाइनलः डु प्लेसिस

मैनचेस्टर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान ने कहा कि आईसीसी विश्व कप-2019 का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जएगा। इस संस्करण के अपने आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी जिसके कारण भारत पहले पायदान पर पहुंच गया और सेमीफाइनल में अब उसका सामना न्यू जीलैंड से होगा। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने यह भी कहा कि उनकी जीत से भारतीय टीम खुश होगी क्योंकि टूर्नमेंट के पिछले तीन मैचों में न्यू जीलैंड के फॉर्म में गिरावट आई है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि एक अन्य सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देगी। पढ़ेंः मैच के बाद डु प्लेसिस ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि भारत को हमारी जीत से बहुत खुशी हुई होगी। पिछले मैचों में न्यू जीलैंड के प्रदर्शन में गिरावट आई है। इसलिए मैं कहूंगा कि भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल हो सकता है। मैं समझता हूं भारत और ऑस्ट्रेलिया ने बड़े मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया है और मैं इन दोनों में से एक टीम का समर्थन करूंगा।’ बता दें कि शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को अपने आखिरी ग्रुप मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में डेविड वॉर्नर ने सेंचुरी लगाई फिर भी उनकी टीम 10 रनों से हार गई। इस मैच में डु प्लेसिस ने 93 बॉल पर 100 रनों की पारी खेली थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NDuqKG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support