Sunday, July 7, 2019

WC: सेंचुरी के मामले में भी टॉप पर भारतीय ओपनर

लीड्सआईसीसी विश्व कप-2019 में भारतीय सलामी जोड़ी , शिखर धवन और लोकेश राहुल का अब तक बोलबाला देखने को मिला है। धवन चोट के कारण पहले ही से बाहर हो गए हैं लेकिन उन्होंने 2 मैचों में 1 शतक जड़ा। भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने मौजूदा संस्करण में अब तक कुल मिलाकर सर्वाधिक 7 शतक लगाए। विश्व कप का लीग चरण समाप्त हो चुका है और सेमीफाइनल के लिए चार टीमों का फैसला हो चुका है, जिसमें भारत भी शामिल है। बाकी तीन टीम ऑस्ट्रेलिया, मेजबान इंग्लैंड और न्यू जीलैंड हैं। पढ़ें, इस लिहाज से देखा जाए तो भारतीय सलामी जोड़ी के पास अभी और शतक जड़ने का मौका है। रोहित ने टूर्नमेंट में 8 मैचों में अब तक रेकॉर्ड 5 शतक लगाए हैं। वह किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एक विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने के श्रीलंका के कुमार संगकारा का रेकॉर्ड तोड़ा है, जिनके नाम अब तक 4 शतक थे। शिखर और राहुल ने लगाई 1-1 सेंचुरी शिखर चोट के कारण पहले ही टूर्नमेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि रोहित और राहुल के पास सलामी जोड़ी के रूप में और शतक लगाने का मौका है। राहुल ने 8 मैचों में अब तक एक शतक लगाया है। उनका यह शतक शनिवार को हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ आया था। विश्व कप के मौजूदा संस्करण में किसी भी टीम की सलामी जोड़ी ने उतने शतक नहीं जड़े हैं, जितने कि भारतीय जोड़ी ने। इंग्लैंड जोड़ी के 3 शतक मेजबान इंग्लैंड की ओर से सलामी जोड़ी की तरफ से तीन शतक ही निकले हैं, जिसमें जॉनी बेयरस्टो ने 2 और जेसन रॉय ने एक शतक लगाया है। इंग्लैंड भी सेमीफाइनल में कदम रख चुका है और इस जोड़ी के पास भी आगे बढ़ने का मौका होगा। देखें, वॉर्नर और फिंच ने जड़े 5 शतक मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए और कप्तान आरोन फिंच की सलामी जोड़ी ने अब तक मिलकर 5 शतक लगाए हैं। इन पांच शतकों में वॉर्नर के बल्ले से 9 मैचों में 3 और फिंच के बल्ले से भी इतने ही मैचों में दो शतक निकले हैं। ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और इस जोड़ी के पास अभी और शतक जड़ने का मौका है। न्यू जीलैंड की सलामी जोड़ी फिसड्डी सेमीफाइनल की चौथी टीम न्यू जीलैंड की सलामी जोड़ी इस मामले में फिसड्डी रही है। उसकी सलामी जोड़ी के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। टीम के लिए केवल कप्तान केन विलियमसन ने ही 2 शतक लगाए हैं। आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना मंगलवार को मैनचेस्टर में न्यू जीलैंड के साथ होगा। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना 11 जुलाई को बर्मिंगम में मेजबान इंग्लैंड के साथ होगा। फाइनल मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XTHy1S
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support