Monday, July 29, 2019

भारत का बल्लेबाजी कोच बनना चाहते हैं आमरे

नई दिल्ली ने टीम इंडिया के बैटिंग कोच के लिए आवेदन किया है। 50 वर्षीय आमरे को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में उनके डेब्यू के लिए याद किया जाता है। आमरे ने भारत के लिए 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन हाफ सेंचुरी की मदद से 425 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 37 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 513 रन बनाए। वनडे में उनके नाम दो हाफ सेंचुरी है। आमरे रमाकांत आचरेकर स्कूल ऑफ क्रिकेट से आते हैं। उन्होंने कोच के रूप में मुंबई को रणजी चैंपियन बनाया था। आमरे फिलहाल यूएसए क्रिकेट के बैटिंग सलाहकार हैं। बीसीसीआई ने टीम के कोचिंग स्टाफ के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इसमें मुख्य कोच के अलावा बैटिंग और बोलिंग कोच का पद शामिल है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है। मौजूदा बैटिंग कोच संजय बांगड़ का कार्यकाल वेस्ट इंडीज दौरे की समाप्ति तक बढ़ा दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि बांगड़ के कार्यकाल को इस दौरे के बाद नहीं बढ़ाया जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2GwggET
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support