Monday, July 29, 2019

एशिया कप में U-19 टीम की अगुआई करेंगे ध्रुव जुरेल

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीलंका में तीन से 15 सितंबर तक होने वाले युवा में भारतीय अंडर 19 टीम की अगुआई करेंगे। अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने ब्रिटेन में बैठक करके युवा एशिया कप 2019 के लिए भारत की अंडर 19 टीम का चयन किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ध्रुव अंडर-19 स्तर पर भारत के लिए कई मैच खेल चुके हैं। टीम इस प्रकार है: ध्रुव चंद जुरेल (कप्तान), सुवेद पार्कर, ठाकुर तिलक वर्मा, निहाल वधेरा, अर्जुन आजाद, शाश्वत रावत, वरूण लावंडे, सलिल अरोड़ा, करण लाल, अथर्व अंकोलेकर, पंकज यादव,आकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, पूर्णांक त्यागी और विद्याधर पाटिल।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ynFPUc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support