Saturday, August 17, 2019

स्मिथ की गर्दन पर लगी 148 kmph की रफ्तार से गेंद

लंदन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज को की एक बाउंसर लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। शनिवार को लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन में आर्चर की एक तेज बाउंसर स्मिथ की गर्दन पर लगी जिसके चलते वह मैदान पर लेट गए। स्मिथ अपने लगातार तीसरे शतक के करीब पहुंच रहे थे। वह 80 रनों के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब आर्चर की 148 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज गति की रफ्तार की गेंद पर उन्होंने नजरें हटा लीं और वह गेंद उनकी गर्दन पर जा लगी। देखें स्कोरकार्ड- स्टार बल्लेबाज मैदान पर ही लेट गए। इसके बाद कई मिनट तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ ने उनकी जांच की। स्मिथ आखिर अपने पैरों पर खड़े हुए और काफी देर तक ऑस्ट्रेलिया के टीम के डॉक्टर रिचर्ज सॉ के साथ बात की। इसके बाद उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का अभिवादन किया। जब स्मिथ मैदान से बाहर गए तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 203 रन था। वह इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 258 से 55 रन पीछे थे। स्मिथ हालांकि एक बार फिर मैदान पर लौटे और 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर LBW हो गए। जब वह आउट हुए तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 234 रन था। वर्ल्ड कप विजेता टीम के आर्चर इस मैच से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इससे पहले भी आर्चर की एक गेंद स्मिथ के बाजू पर लगी थी। इस पारी में स्मिथ ने एक और रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह लगातार एशेज सात पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने लॉर्ड्स में हाफ सेंचुरी बनाने से पहले एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में क्रमश: 144 और 142 रनों की पारियां खेली थीं उनकी पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 251 रनों से हराया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2z4CGcr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support