भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टैरिटोरियल आर्मी के साथ जम्मू-कश्मीर में अपनी दो सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। इस बीच बच्चों के साथ बास्केटबॉल कोर्ट पर क्रिकेट खेलते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में धोनी गेंद को हिट करते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी ने लद्दाख में क्रिकेट अकादमी भी खोलने का वादा किया है। 38 वर्षीय धोनी ने ऐक्टिव क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के हाथों मिली हार के बाद क्रिकेट से ब्रेक लिया और कश्मीर में अपनी रेजिमेंट को सेवा देने के लिए पहुंच गए। धोनी टैरिटोरियल आर्मी- 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ जम्मू और कश्मीर में 30 जुलाई को जुड़े थे। उन्होंने दो सप्ताह तक बटालियन के साथ ट्रेनिंग की।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZcUlJw






0 comments:
Post a Comment