Monday, August 12, 2019

कभी बेचे गोलगप्पे, अब अंडर-19 टीम में जलवा

नई दिल्ली भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड में खेले गए फाइनल में बांग्लादेश को हराकर त्रिकोणीय सीरीज जीत ली है। फाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम के ओपनर ने अर्धशतक जड़ा। यशस्वी का यहां तक पहुंचने का सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है जो कभी मुंबई के आजाद मैदान के बाहर गोलगप्पे बेचते थे। फाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम ने बांग्लादेश अंडर-19 टीम को 6 विकेट से हराया। बांग्लादेश अंडर-19 ने इंडिया अंडर-19 टीम के सामने 262 रनों का लक्ष्य रखा जिसे भारत की युवा टीम ने कप्तान (73) की पारी की बदौलत 48.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर यशस्वी ने फाइनल में 72 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। उन्होंने दिव्यांश सक्सेना (55) के साथ 104 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी की। पढ़ें, आजाद मैदान पर बेचे गोल-गप्पे यशस्वी का जीवन संघर्षाें से भरा रहा। कम ही लोग जानते हैं कि मुश्किल वक्त में यशस्वी अपना खर्च चलाने के लिए मुंबई के आजाद मैदान पर पानी-पूरी बेचते थे। इस बारे में वह बताते हैं कि मुझे यह अच्छा नहीं लगता था क्योंकि जिन लड़कों के साथ मैं क्रिकेट खेलता था, जो सुबह मेरी तारीफ करते थे, वही शाम को मेरे पास गोलगप्पे खाने आते थे। यशस्वी ने कहा कि उन्हें ऐसा करने पर बहुत बुरा लगता था लेकिन उन्हें यह करना पड़ा क्योंकि उन्हें जरूरत थी। 11 साल की उम्र में आए मुंबई यशस्वी सिर्फ 11 साल के थे जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के छोटे से जिले भदोही से मुंबई तक का सफर किया था और उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ यही सोचकर आया था कि मुझे बस क्रिकेट खेलना है और वह भी सिर्फ और सिर्फ मुंबई से।' यशस्वी ने बताया था कि जब एक टेंट में रहते हैं तो आपके पास बिजली, पानी, बाथरूम जैसी सुविधाएं भी नहीं होती। पढ़ें, एशिया कप विजता टीम के सदस्य पिछले साल भारत की अंडर-19 ने श्री लंका टीम को 144 रन से हराकर रेकॉर्ड छठी बार एशिया कप अपने नाम कर लिया। इस सीरीज के दौरान कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनमें से ही एक थे यशस्वी। टीम के ओपनर यशस्वी ने फाइनल मैच में 85 रनों की पारी खेली थी। साथ ही उन्होंने तीन मैचों में 214 रन बनाए जो टूर्नमेंट में किसी बल्लेबाज के सर्वाधिक रन रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MRA35U
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support