होव (इंग्लैंड) भारतीय अंडर-19 टीम ने बांग्लादेश अंडर-19 टीम को फाइनल में छह विकेट से मात देते हुए त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम कर ली। बांग्लादेश अंडर-19 ने महमूदुल हसन (109) के शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया अंडर-19 टीम के सामने 262 रनों का लक्ष्य रखा जिसे भारत की युवा टीम ने 48.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 73 रन कप्तान ने बनाए। उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया जिसमें 4 चौके और 2 छक्के जड़े। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 59 रन, ओपनर दिव्यांश सक्सेना ने 55 और यशस्वी जयसवाल ने 50 रनों का योगदान दिया। पढ़ें, बांग्लादेशी टीम के लिए महमूदुल ने 134 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा। ओपनर परवेज हुसैन ने 64 गेंदों पर 60 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा शमिम हुसैन (32) और तंजीम हसन (26) ही दहाई के अंक में पहुंच सके। भारत के लिए कार्तिक त्यागी और सुषांत मिश्रा ने 2-2 विकेट झटके।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yTY0RL






0 comments:
Post a Comment