Monday, August 12, 2019

मैच में दो बार 0, सहवाग ने खुद को किया ट्रोल

नई दिल्लीसोशल वेबसाइट टि्वटर पर अपने चुटीले ट्वीट के जरिए फैन्स को गुदगुदाने वाले ने इस बार खुद को ही ट्रोल कर लिया। 8 साल पहले टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज सहवाग इंग्लैंड दौरे पर थे। आज ही के दिन यहां उन्होंने एक टेस्ट मैच में दो बार बल्लेबाजी की और दोनों ही बार वह 0 के स्कोर पर आउट हुए। इस पूर्व विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज ने अपनी इस बुरी याद अपने अनूठे अंदाज में याद किया है। वीरू ने अपने इस स्कोर को भारत के महान गणितज्ञ आर्यभट्ट्ट की खोज 0 से जोड़ा और खुद को ही ट्रोल कर दिया। टीम इंडिया के इस पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज ने अपने टि्वटर अकाउंट पर साल 2011 में आज ही के दिन हुई उस घटना के बारे में बताया। 0 के स्कोर पर दो बार आउट होने को उन्होंने महान वैज्ञानिक और गणितज्ञ आर्यभट्ट को श्रद्धांजलि भी दी। महान आर्यभट्ट ने ही शून्य की खोज की थी। भारत ने 2011 में इंग्लैंड का दौरा किया था। इस दौरे पर बर्मिंगम में हुए तीसरे टेस्ट मैच की दोनों परियों में सहवाग बिना कोई रन बनाए पविलियन लौट गए थे। पहली पारी में उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया था, जबकि दूसरी पारी में उनका विकेट जेम्स एंडरसन को मिला। इस घटना को याद करते हुए सहवाग ने ट्वीट किया, 'आज के दिन 8 साल पहले, मैं बर्मिंगम में इंग्लैंड के खिलाफ दो बार 0 पर आउट हुआ था, यह सब तब हुआ जब मैं दो दिन का सफर तय करने के बाद इंग्लैंड पहुंचा और फिर 188 ओवर फील्डिंग की। आर्यभट्ट्ट को श्रद्धांजलि। यदि असफल होने का प्रतिशत 0 हो तो आप क्या करेंगे? अगर आपने जान लिया है तो ऐसा करें।' पढ़ें- उस मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 224 और दूसरी पारी में 244 रन बनाए थे, जबकि मेजबान टीम ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 710 रन जड़े थे। इंग्लैंड ने मैच पारी और 242 रनों से अपने नाम किया। मेजबान इंग्लैंड ने इस सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप किया था। सहवाग ने 2015 में क्रिकेट से सन्यास लिया। उन्होंने भारत के लिए 104 टेस्ट 251 वनडे और 19 टी-20 मैच खेले।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MW9cWn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support