Monday, August 12, 2019

वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर, ICC लीग 2 का कार्यक्रम जारी

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (ICC) ने सोमवार को के लिए पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड लीग 2 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह लीग वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफिकेशन प्रक्रिया का हिस्सा है, जो चार साल तक चलेगी। लीग 2 में सात टीमें- नामीबिया, नेपाल, ओमान, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरत, और अमेरिका होंगी। इस लीग के तहत 21 त्रिकोणिय सीरीज में 126 वनडे मैच खेले जाएंगे। हर टीम ढाई साल के दरमियान यानी अगस्त 2019 से लेकर जनवरी 2022 तक 36 वनडे मैच खेलेगी। 21 त्रिकोणीय सीरीज के बाद शीर्ष 3 टीमें का हिस्सा होंगी। नीचे की चार टीमों को विश्व कप क्वॉलिफायर प्ले ऑफ 2022 में खेलना होगा। यहां चैलेंजर लीग A और B की विजेता टीमें भी खेलेंगी। प्ले ऑफ की शीर्ष 2 टीमों की विश्व कप में जाने की उम्मीदें जिंदा होंगी। इसके लिए उन्हें 2022 में होने वाले विश्व कप क्वॉलिफायर की बाधा को पार करना होगा। इससे श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज और ओमान के कोच दलीप मेंडिंस खुश हैं। उन्होंने कहा, 'एक क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर चार विश्व कप खेलने वो भी अंतिम विश्व कप में टीम की कप्तानी करने वाले मेरे जैसे खिलाड़ी के लिए यह देखना अच्छा है कि आईसीसी के सहयोगी सदस्यों का एफटीपी 2022 तक का है।' उन्होंने कहा, 'आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए यह टीमों के लिए शानदार मौका है। मैं इस शुरुआत के लिए आईसीसी को धन्यवाद देना चाहता हूं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MVEDju
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support