Thursday, August 22, 2019

एंटीगा टेस्ट: भारत का टॉप आर्डर फुस्स, 25 पर गंवाए 3 विकेट

नॉर्थ साउंड (एंटीगा) भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा और सहित तीन विकेट पहले 8 ओवर में गंवाने के बाद भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन गुरुवार को यहां लंच तक तीन विकेट पर 68 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद पारी संवारने का बीड़ा उठाया। वह 37 रन पर खेल रहे हैं, जबकि अंजिक्य रहाणे 10 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। भारतीय टीम के पहले तीन विकेट 25 रन पर निकलने के बाद इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये अब तक 43 रन जोड़े हैं। वेस्ट इंडीज की तरफ से ने 12 रन देकर 2 और शैनन गैब्रियल ने 26 रन देकर 1 विकेट लिया है। कप्तान जेसन होल्डर ने भी अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। देखें दोनों टीमों के लिए विश्व के इस शुरुआती मैच में भारत ने पहले टॉस और फिर पांचवें ओवर में मयंक अग्रवाल और पुजारा के महत्वपूर्ण विकेट गंवाए, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। सुबह की बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ और पिच में नमी थी। ऐसे में ड्यूक गेंदों का सामना करना भारतीयों के लिए आसान नहीं रहा और रोच और गैब्रियल ने इसका पूरा फायदा उठाया। रोच की आगे पिच कराई गई गेंदों में मूवमेंट था, जिन्हें खेलने में भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी हुई। अग्रवाल (5) और पुजारा (2) इसी तरह की गेंदों पर विकेट के पीछे कैच देकर पविलियन लौटे। कोहली (9) भी दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाए। भारतीय सलामी जोड़ी ने बेहद सतर्कता बरती। अग्रवाल ने रोच की ओवरपिच गेंद को बेहतरीन टाइमिंग से 4 रन के लिए भी भेजा लेकिन पारी का 5वां ओवर भारतीय टीम पर भारी पड़ गया। रोच की गेंद अग्रवाल के बल्ले के बेहद करीब से गुजरी तथा गेंदबाज और विकेटकीपर शाई होप सहित सभी करीबी क्षेत्ररक्षकों ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर रिचर्ड कैटलबोरोग टस से मस नहीं हुए। होल्डर ने कुछ देर विचार करने के बाद रिव्यू लिया और 'अल्ट्राएज' से पता चला कि गेंद बल्ले को स्पर्श करके गई थी। अग्रवाल की जगह लेने उतरे पुजारा ने दो रन लेकर खाता खोला लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर होप के दस्तानों में चली गई। लगभग सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा भारतीय भरोसेमंद केवल 4 गेंद का ही सामना कर पाया। कोहली ने शुरू से ही सकारात्मक बल्लेबाजी और गैब्रियल पर दो खूबसूरत चौके जमाए, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने उनकी लगातार शॉर्ट पिच गेंदों पर परीक्षा ली। कोहली ऐसी ही गेंद पर खुद को कट करने से नहीं रोक पाए और पॉइंट पर आसान कैच दे बैठे। पिछले कुछ समय से खराब फार्म में जूझ रहे रहाणे ने ऐसे समय में क्रीज पर कदम रखा। स्वाभाविक था उन्होंने विकेट बचाए रखने को प्राथमिकता दी। उन्होंने होल्डर के लगातार चार ओवर मेडन खेले। दूसरी तरफ राहुल ने छठे ओवर में खाता खोला लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया, जिसकी झलक उनके शॉट्स में साफ दिख रही थी। इससे पहले भारत ने रोहित को बाहर रखकर रहाणे पर भरोसा जताया। रोहित के अलावा रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमान साहा, कुलदीप यादव और उमेश यादव भी अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाए। छठे नंबर पर हनुमा विहारी को प्राथमिकता दी गई है। विकेटकीपर के लिए ऋषभ पंत टीम प्रबंधन की पहली पसंद रहे, जबकि रविंद्र जडेजा अंतिम एकादश में शामिल एकमात्र स्पिनर हैं। जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी के रूप में टीम में तीन तेज गेंदबाज रखे गए हैं। वेस्ट इंडीज की तरफ से बल्लेबाज समर्थ ब्रूक्स ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31TB5m4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support