कोलंबो श्रीलंका लगभग दो साल के अंतराल के बाद इस साल पाकिस्तान में तीन सीमित ओवरों के क्रिकेट मैच खेलेगा। खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फर्नांडो ने कोलंबो में संवाददाताओं से कहा, 'हम दो टेस्ट के लिए टीम को पाकिस्तान भेजने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन हम एकदिवसीय या टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिए लगभग आठ दिन के लिए पाकिस्तान जाएंगे।' दौरे की तारीखों ने घोषणा नहीं की गई है लेकिन फर्नांडो ने कहा कि मैच इस साल खेले जाएंगे। फर्नांडो ने कहा कि सुरक्षा कारणों से दो टेस्ट यूएई में होंगे, जहां पाकिस्तान ने अपनी काफी घरेलू सीरीज आयोजित की हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZfXdp6






0 comments:
Post a Comment